टीम इंडिया के खिलाफ 1st T20I से पहले इंग्लैंड ने किया बड़ा बदलाव, नए अंदाज में मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी

England New Look: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम ने अपने लुक में बहुत बड़ा बदलाव किया है. वो नई जर्सी में टीम इंडिया के खिलाफ उतरेंगे.

Team India England
1 / 6

England New Look: भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले इंग्लैंड ने बहुत बड़ा बदलाव किया है. टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और दोनों देशों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जाने वाली है. 1 जुलाई यानी आज चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच होने जा रहा है. इससे पहले इंग्लैंड ने बहुत बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अपनी जर्सी बदलने का निर्णय लिया है. वो मैदान पर अब नए अंदाज में उतरने वाले हैं. (Image: AI Generated & Instagram/englandcricket)

विज्ञापन

इंग्लैंड टीम ने बदली अपनी जर्सी

इंग्लैंड टीम ने बदली अपनी जर्सी2 / 6

भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले इंग्लैंड ने अपनी नई जर्सी का खुलासा किया. इसे वो अपनी रेट्रो जर्सी बता रहे हैं. यह 2005-07 के दौरान इंग्लिश टीम की जर्सी से मिलती-जुलती है. हाल ही वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम इसी जर्सी में नजर आई थी. फैंस को लगा था कि यह जर्सी सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के लिए है. हालांकि, इंग्लैंड टीम इस लुक को जारी रखने वाली है. (Image: Instagram/englandcricket)

विज्ञापन

जोस बटलर ने दिया नए लुक में पोज

जोस बटलर ने दिया नए लुक में पोज3 / 6

भारत के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जोस बटलर नई जर्सी में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. कई लोग इंग्लैंड के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. (Image: Instagram/englandcricket)

भारत के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं इंग्लैंड

भारत के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं इंग्लैंड4 / 6

इंग्लैंड ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें खिलाड़ी T20I सीरीज के लिए तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं. वो सभी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. (Image: Instagram/englandcricket)

विज्ञापन

पहले T20I के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

पहले T20I के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 115 / 6

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन