हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टीम इंडिया की हार में भी दिल जीत ले गए Shivam Dube! तूफानी पारी से 3 बड़े रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा

Shivam Dube IND vs NZ: शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले से जमकर तबाही मचाई. दुबे ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी तूफानी पारी के दौरान शिवम ने 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

विज्ञापन
Shivam Dube

Shivam Dube IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन शिवम दुबे ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से जमकर महफिल लूटी. दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में 65 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

ये भी पढ़ें: बिना मैदान पर उतरे ही ऑस्ट्रेलिया ने बनाया पाकिस्तान का मजाक! घर में ही बेइज्जत महसूस करेगा पड़ोसी मुल्क

शिवम दुबे ने भारत की ओर से टी-20 फॉर्मेट में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाया. फिफ्टी तक पहुंचने के लिए शिवम ने सिर्फ 15 गेंदों का सामना किया. इसके साथ ही शिवम इस फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने. उन्होंने 282 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए जमकर तबाही मचाई. वहीं, शिवम ने ईश सोढ़ी के एक ओवर में 29 रन भी कूटे. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola