---विज्ञापन---

Shahid Afridi ने भारतीय खिलाड़ी को बताया ‘सड़ा अंडा’? IND vs PAK मैच रद्द होने पर तिलमिलाया पूर्व कप्तान

Shahid Afridi IND vs PAK: शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने के बाद जमकर भड़ास निकाली है।

Shahid Afridi
---विज्ञापन---

Shahid Afridi IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द होने के बाद शाहिद अफरीदी आगबबूला हो गए हैं। अफरीदी ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है और इशारों-इशारों में शिखर धवन पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि धवन भारतीय टीम की ओर से पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने का फैसला किया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए अफरीदी ने कहा, “खेल देशों को करीब लाते हैं। अगर हर चीज के बीच राजनीति आ जाएगी तो आप आगे कैसे बढ़ेंगे? बिना संवाद के चीजें सुलझ नहीं सकती हैं। इस तरह के आयोजन का मकसद एक-दूसरे से मिलना भी होता है। हालांकि, आप जानते हैं कि हमेशा एक सड़ा अंडा होता है, जो सबकुछ बिगाड़ देता है। भारतीय टीम ने मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग की थी। मुझे लगता है कि टीम इंडिया ने सिर्फ एक खिलाड़ी की वजह से अपना नाम वापस ले लिया। भारतीय टीम भी बहुत निराश है। वह यहां खेलने आए थे।” अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 21, 2025 02:12 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola