हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2026 में भारत-इंग्लैंड जो नहीं कर सके वो स्कॉटलैंड ने कर दिखाया, मुंसे-जोन्स की जोड़ी ने किया कमाल

Scotland vs Italy T20 WC: स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वो कारनामा कर डाला है, जो अभी तक टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें नहीं कर सकी हैं. टीम की तरफ से जॉर्ज मुंसे ने शानदार बैटिंग करते हुए 84 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.

विज्ञापन
George Munsey

Scotland vs Italy T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सातवें मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया. स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों के बाद टीम के बॉलर्स ने भी जमकर कहर बरपाया. स्कॉटलैंड से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की पूरी टीम महज 134 रन बनाकर ढेर हो गई.

इससे पहले स्कॉटलैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली टीम बनी, जिसने 200 रनों का आंकड़ा पार किया. टीम की तरफ से जॉर्ज मुंसे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान मुंसे ने अपनी इस इनिंग के दौरान 13 चौके और 2 सिक्स जमाए. वहीं, माइकल जोन्स ने 30 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी जमाई. एसोसिएट देशों की तरफ से यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप भी है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola