Satyanarayan Katha Astro Niyam: सनातन धर्म के लोगों के लिए सत्यनारायण की कथा का खास महत्व है, जिसमें भगवान विष्णु के ‘सत्यनारायण’ रूप की पूजा, विधि, व्रत, प्रसाद और विभिन्न कहानियों का उल्लेख है. इस कथा के नियमित पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और बाधाएं दूर होती हैं. साथ ही मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है. हालांकि, इसके पाठ से जुड़े कई नियम भी हैं, जिनका पालन करने पर ही महालाभ होता है.
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि पूर्णिमा तिथि, एकादशी तिथि, संक्रांति और गुरुवार के दिन सत्यनारायण व्रत की कथा करना सबसे उत्तम होता है. इसके अलावा परिवार में अचानक कोई बड़ा संकट आता है तो तब भी आप सत्यनारायण की कथा कर सकते हैं.
सत्यनारायण की कथा से जुड़े नियम और लाभ के बारे में विस्तार से आप ऊपर दिए गए वीडियो में जान सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.









