Sarfaraz Khan (4)
विज्ञापन

VIDEO: सरफराज खान ने चूमा ताबीज, फिर इस तरह से मनाया डबल सेंचुरी का जश्न

Sarfaraz Khan: ईरानी ट्रॉफी 2024 में सरफराज खान ने मुंबई की ओर से खेलते हुए दोहरा शतक जमाया। उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ दोहरा शतक जमाया। सरफराज ने इस दौरान खास अंदाज में जश्न मनाया।

Sarfaraz Khan: 1 अक्टूबर से खेली जा रही ईरानी ट्रॉफी में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें आमने सामने हैं। मैच के दूसरे दिन सरफराज खान ने दोहरा शतक जमाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी डबल सेंचुरी की मदद से मुंबई ने इस मैच में 500 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा किया। सरफराज को हाल ही में खेली गई बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया था। लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाई थी।

लेकिन अब सरफराज ने ईरानी ट्रॉफी में अपना जलवा दिखाया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सरफराज 276 गेंदों में 221 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं। उन्होंने 25 चौके और 4 छक्के अपने नाम कर लिए हैं। डबल सेंचुरी पूरा करने के बाद सरफराज ने खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने शतक सेलिब्रेशन के दौरान ताबीज को चूमा और शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

सरफराज खान के दोहरे शतक के दम पर मुंबई ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 536/9 रन बना लिए हैं। वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ