हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Asia Cup 2025: Sanju Samson की धांसू फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, 'फिट' गिल की जगह पर मंडराया खतरा

Sanju Samson: एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन ने अपनी धांसू फॉर्म से भारतीय टीम मैनेजमेंट की टेंशन को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson: एशिया कप 2025 के आगाज से पहले संजू सैमसन ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन को दोगुना कर दिया है। केरल क्रिकेट लीग में संजू का बल्ला आग उगल रहा है और वह एक के बाद एक दमदार पारियां खेल रहे हैं। 6 मैचों में ही विकेटकीपर बल्लेबाज ने 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 368 रन ठोक डाले हैं। चौके से ज्यादा तो सैमसन ने सिक्स जमाए हैं।

संजू की हालिया फॉर्म को देखते हुए अब टीम मैनेजमेंट के लिए उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रख पाना कतई आसान नहीं होगा। सैमसन के प्रदर्शन से शुभमन गिल की जगह पर भी खतरा मंडराने लगा है। गिल हाल ही में अपना फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल रहे हैं।

सिलेक्टर्स ने टीम का ऐलान करने के समय पर कहा था कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, संजू की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अब उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर बैठा पाना बेहद मुश्किल होगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola