---विज्ञापन---

Video: 22 अगस्त के बाद कैसा रहेगा धनु राशि वालों का समय? जानिए करियर पर प्रभाव

Horoscope 2026: धनु राशि वालों के करियर और कामकाज में बदलाव देखने को मिलेंगे. 22 अगस्त के बाद धनु राशि वालों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

धनु राशि के लिए 2026 का करियर और कारोबार

22 अगस्त के बाद धनु राशि वालों के करियर में बदलाव देखने को मिलेंगे.

22 अगस्त के बाद विदेश से जुड़ी नौकरी में सफलता मिल सकती है.

कारोबार में सफलता के लिए व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

जोखिम और सलाह

धनु राशि वालों को कारोबार में जोखिम लेने से बचना चाहिए और अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए.

Photo Credit- News24GFX
---विज्ञापन---

Horoscope 2026: नौकरी और कारोबार के लिहाज से धनु राशि के लिए समय कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आज यहां जान सकते हैं. अब 22 अगस्त के बाद धनु राशि वालों के करियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. 22 अगस्त के बाद विदेश से जुड़ी नौकरी में आपको सफलता मिल सकती है. आपका करियर ग्राफ आगे बढ़ता नजर आएगा. आपको कारोबार में सफलता के लिए अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

कारोबार में जोखिम से बचें

धनु राशि वालों को कारोबार के मामले में जोखिम लेने से बचना होगा. जोखिम लेने के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. अगस्त महीने में कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप निवेश करने, नया काम शुरू करने और कोई बड़ा समझौता करने के मामले में सावधान रहना होगा. वरना यह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है. करियर के लिहाज से आपके लिए समय मिलाजुला रहेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Kaalchakra: महादेव का ये मंत्र दूर करेगा सभी संकट, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महामंत्र के लाभ

अनुभवी लोगों की सलाह लें

धनु राशि वालों को करियर और कारोबार में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेनी होगी. आप लोग जल्दबाजी में फैसले लेंगे, तो इसके कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. धनु राशि के लोग सूर्यदेव की उपासना करें. सूर्य को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको करियर में लाभ मिलेगा. आप धनु राशि वालों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 18, 2026 11:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola