Rahyl Deshmukh: बीते दिन यानी शनिवार को मुंबई में वर्ल्ड पिकलबॉल लीग (डब्ल्यूपीबीएल) 2026 का आयोजन किया गया. इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार्स दिखाई दिए. इस दौरान जिनिलिया और रितेश देशमुख भी डब्ल्यूपीबीएल में नजर आए. इवेंट में जिनिलिया अपने बेटों के साथ मैच को एंजॉय करती नजर आईं. हालांकि, जिनिलिया और रितेश देशमुख के छोटे बेटे का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया.
दरअसल, जिनिलिया और रितेश देशमुख के छोटे बेटे राहिल का इस इवेंट से एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो बुरी तरह से बिलख-बिलखकर रोते नजर आए. एक तरफ राहिल का रो-रोकर बुरा हाल था, तो दूसरी ओर उनके इस वीडियो को देखने के बाद राहिल के बालों की भी चर्चा होने लगी. यूजर्स ने राहिल के हेयर स्टाइल को लेकर खूब बातें की. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.









