Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026 में RCB की कैसी होगी प्लेइंग 11? जोश हेजलवुड की चोट बढ़ा रही टीम की टेंशन!

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 और टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Mar 22, 2026 13:42
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य बातें

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच खेला जाएगा.

यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा.

RCB ने IPL 2025 में ट्रॉफी जीती थी और अब लगातार दूसरे साल चैंपियन बनने का लक्ष्य रखेगी.

टीम की स्थिति

जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण शुरुआती मैचों में अनुपस्थित रहेंगे, जिससे भुवनेश्वर कुमार पर दबाव बढ़ेगा और जैकब डफी डेब्यू कर सकते हैं.

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच खेला जाएगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. IPL 2025 में RCB ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था और अब वो लगातार दूसरे साल चैंपियन बनने के इरादे से उतरेंगे. जोश हेजलवुड अभी चोटिल होने के कारण बाहर हैं लेकिन कुछ मैचों के बाद टीम से जुड़ेंगे. शुरुआत में उनकी चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. RCB की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर होगी.

RCB की कैसी होगी प्लेइंग 11?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पिछले साल वाली टीम के साथ ही कुछ बदलाव करके उतरना चाहेगी. फिल साल्ट और विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं. रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा और टिम डेविड मिडल ऑर्डर की कमान संभाल सकते हैं. क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड के रूप में उनके पास दो शानदार ऑलराउंडर हैं. जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार पर दबाव होगा. जैकब डफी अपना डेब्यू कर सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में KKR के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, 25.20 करोड़ रुपये का धाकड़ करेगा आंद्रे रसेल की कमी पूरी!

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2026 01:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.