IPL 2026 में KKR के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, 25.20 करोड़ रुपये का धाकड़ करेगा आंद्रे रसेल की कमी पूरी!

Players Who Will Debut for KKR: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स कुछ नए खिलाड़ियों के साथ उतरने वाली है. उन्होंने अपने स्क्वाड को पहले के मुकाबले मजबूत करने की कोशिश की है. कुछ खिलाड़ी IPL 2026 में KKR के लिए डेब्यू करेंगे.

Cameron Green KKR
1 / 6

Players Who Will Debut for KKR: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने करोड़ों रुपये खर्च करके कुछ बड़े प्लेयर्स को शामिल किया है. KKR का टूर्नामेंट में पहला मैच MI के खिलाफ होने वाला है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो KKR के लिए खेल चुके हैं, वहीं कुछ इस साल पहली बार पर्पल जर्सी में दिखाई देंगे. आइए ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो KKR के लिए IPL 2026 में डेब्यू करेंगे.

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन2 / 6

कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. उन्हें आंद्रे रसेल के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है. ग्रीन पहले MI और RCB का हिस्सा रहे हैं. वो IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

मथीशा पथिराना

मथीशा पथिराना3 / 6

मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये देकर खरीदा है. अभी पथिराना पूरी तरह फिट नहीं हैं लेकिन कुछ मैचों के बाद उपलब्ध हो जाएंगे. पथिराना पहले CSK के लिए खेल चुके हैं और IPL 2026 में वो KKR के लिए डेब्यू करेंगे.

फिन एलन

फिन एलन4 / 6

फिन एलन को IPL 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये देकर खरीदा था. फिन इस समय तगड़ी फॉर्म में हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने धमाल मचा दिया था. अब IPL 2026 में वो KKR के लिए डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

उमरान मालिक

उमरान मालिक5 / 6

भारत के तेज गेंदबाज उमरान मालिक को IPL 2025 के ऑक्शन में KKR ने खरीदा था. हालांकि, चोटिल होने के कारण वो पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे. उमरान अब पूरी तरह फिट हैं और KKR के कैंप से जुड़ गए हैं. IPL 2026 में आखिरकार वो शाहरुख खान की टीम के लिए डेब्यू करेंगे.

रचिन रवींद्र

रचिन रवींद्र6 / 6

न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र IPL 2026 ऑक्शन में मात्र 2 करोड़ रुपये में KKR की टीम का हिस्सा बन गए थे. रवींद्र पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. उन्हें शुरुआती मैचों में शायद मौका नहीं मिलेगा लेकिन बाद में वो प्लेइंग 11 का हिस्सा बनकर डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन