IPL: आईपीएल के हर नए सीजन के साथ फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है. फैंस हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को नया मालिक मिल गया है. टीम को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन से 13 हजार करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है. इस डील के सामने आने के बाद एक बार फिर से ये बहस छिड़ गई है कि आईपीएल में सबसे महंगी फ्रेंचाइजी कौन सी है.
ब्रांड वैल्यू में 10 टीमों में सबसे नीचे लखनऊ सुपरजाइंट्स का नाम है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम की ब्रांड वैल्यू 13 हजार करोड़ की है. इस लिस्ट में सबसे टॉप पर आरसीबी की टीम की है. रिपोर्ट्स के अनुसार टीम की ब्रांड वैल्यू 20 हजार करोड़ की आंकी जाती है.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…









