---विज्ञापन---

Video: Israel की बढ़ी टेंशन ? Iran के साथ आया चीन!

Iran Israel war: सऊदी और ईरान के अधिकारियों ने बैठक कर बीजिंग एग्रीमेंट को पूरी तरह अपनाने पर जोर दिया।

---खबर नीचे जारी है---

Iran Israel war: सऊदी अरब और ईरान के साथ मिलकर चीन एक बड़े मिशन पर काम कर रहा है। दरअसल, मार्च 2023 में चीन की मध्यस्थता में दोनों देशों ने 2016 से खत्म हुए अपने राजनयिक रिश्तों को बहाल किया था। उस समय इस समझौता (बीजिंग एग्रीमेंट) हुआ था, जिसके तहत दोनों देशों ने आपसी कारोबार, साझेदारी और सहयोग करने का वादा किया था।

इसी समझौते के मद्देनजर अभी हाल ही में दोनों देश रियाद में मिले थे। इस बैठक से इजरायल और अमेरिका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें ये बैठक सऊदी के उप विदेश मंत्री वलीद बिन अब्दुलकरीम एल्खेरीजी की अध्यक्षता में की गई है। बैठक में चीन के उप विदेश मंत्री डेंग ली और ईरान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची भी मौजूद थे।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 20, 2024 10:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola