
T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेले बिना 'मालामाल' हुई टीम इंडिया, ICC ने की करोड़ों की बारिश
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Team India Prize Money: 2026 के वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का समापन हो गया है. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत हुई. ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करते हुए सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. टीम इंडिया ने पिछला वनडे वर्ल्ड कप जीता था और वो T20 विश्व कप जीतने की भी प्रबल दावेदार नजर आ रही थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. टीम इंडिया भले ही फाइनल नहीं खेली लेकिन पैसों के मामले में ICC ने उन पर करोड़ों की बारिश की है.
ICC ने वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए इनामी राशि लगभग 83.41 करोड़ रुपये रखी थी. विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 22.27 करोड़ मिले हैं. बता दें कि ICC ने ग्रुप स्टेज का हिस्सा बनने वाली सभी टीमों को 2.35 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है. हालांकि, हर मैच जीतने पर भी कुछ इनामी राशि टीम के खाते में जुड़ती है. टीम इंडिया ने कुल 3 मैच जीते और इसी वजह से उन्हें लगभग 88 लाख मिले हैं. ऐसे में टीम इंडिया की इस टी20 वर्ल्ड कप से कुल कमाई लगभग 3.23 करोड़ रुपये रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: