Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को एक बड़ा झटका दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को 4 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे तक संबंधित जेल अधिकारी के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है.
क्या है मामला?
इस मामले की बात करें तो पीटीआई के अनुसार, अभिनेता राजपाल यादव ने एक कंपनी (मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. इस कंपनी का दावा कि अभिनेता राजपाल यादव ने पैसे वापस करने के लिए की चेक दिए, लेकिन वो सभी चेक बाउंस हो गए. इस कंपनी (M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) ने राजपाल यादव पर चेक बाउंस का केस किया था. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.









