
रायबरेली या वायनाड... कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? अमेठी से जीते केएल शर्मा ने दिया जवाब
Edited By Gaurav Pandey

Edited By Gaurav Pandey
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। दोनों ही सीटों पर उन्होंने जीत हासिल की है। नियमों के अनुसार अब उन्हें इनमें से एक सीट छोड़नी पड़ेगी। कांग्रेस और उसके समर्थकों के लिए यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। कहीं चर्चा है कि राहुल वायनाड सीट छोड़ेंगे तो कहीं कहा जा रहा है कि रायबरेली सीट को अलविदा कहेंगे।
बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था। अमेठी में उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों हार मिली थी जबकि वायनाड सीट पर वह जीत गए थे। इस बार कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा तो प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इन्हीं किशोरी लाल शर्मा ने अब बताया है कि राहुल कौन सी सीट छोड़ने वाले हैं। यह जानने के लिए देखिए पूरा वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: