Rahul Gandhi New Address : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को नया सरकारी बंगला मिल गया। अब उनका ठिकाना 12 तुगलक लेन रोड नहीं, बल्कि सुनहरी बाग रोड होगा। राहुल गांधी ने नए आवास को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है। प्रियंका गांधी ने खुद जाकर उनका नया घर देखा। वीडियो में देखें कैसा है राहुल गांधी का नया घर?
आपको बता दें कि वायनाड से सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले को खाली करना पड़ा था। जब उनकी सांसदी बहाल हो गई तो उन्होंने यह घर वापस नहीं लिया। ऐसे में अब सरकार की ओर से उन्हें सुनहरी बाग रोड, नई दिल्ली में नया बंगला अलॉट किया गया है। राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री के दर्जे वाला टाइप-8 बंगला मिला।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस से नाराज हैं शरद पवार, महाअघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच
जानें क्या है राहुल गांधी का नया पता
राहुल गांधी के नए घर का पता सुनहरी बाग, बंगला नंबर-5 होगा। वे सीजेआई के पड़ोसी हो जाएंगे। सांसद के नए घर के बगल में देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का घर है, जबकि उनके घर के सामने चिराग पासवान का बंगला है। राहुल गांधी के घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के नए घर का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें : Video: राहुल गांधी की अभय मुद्रा पर इस शख्स ने की रिसर्च, जानें क्या निकला नतीजा?
जानें संसद से कितनी दूर पर है राहुल गांधी का नया घर?
राहुल गांधी के नए घर से संसद की दूरी करीब 2.5 किलोमीटर है, जबकि 12 तुगलक लेन से संसद की दूरी 4 किलोमीटर थी। नए बंगले को लेकर उनके समर्थक काफी खुश हैं। राहुल गांधी करीब 19 साल तक तुगलक लेन में रहे थे।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
8 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
8 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
20 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
22 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
23 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines