R Ashwin Picks Team India: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बड़े इवेंट में भारत के स्क्वाड को लेकर सभी की राय अलग-अलग है. इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड चुना है. उन्होंने अपनी राय रखी है कि किन खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिलनी चाहिए और किन्हें नहीं. आर अश्विन ने अपने स्क्वाड में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज को जगह दी, जो अभी वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं.
---विज्ञापन---
2027 वर्ल्ड कप के लिए आर अश्विन की भारतीय टीम
आर अश्विन ने अगले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुनी, जिसमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं. उन्होंने ऋषभ पंत, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह नहीं दी. इसके अलावा उन्होंने यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम भी लिया, जिन्हें भी मौका मिलना चाहिए.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद इस टीम के लिए खेलेंगे बेन स्टोक्स! ऑस्ट्रेलिया में मचेगा कोहराम
---विज्ञापन---