Untitled Design

Video: नवरात्रि में दुर्गा चालीसा के पाठ से मिलेंगे कई लाभ, दूर होगा पारिवारिक तनाव

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई उपायों को करना बेहद अच्छा होता है. आप मां दुर्गा के चालीसा का पाठ कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में घर के सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर मां दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. दुर्गा चालीसा का पाठ करने से परिवार के लोगों पर कभी कर्ज नहीं होगा. आप परिवार के सभी सदस्य 5 मिनट बैठकर एक दीपक जलाकर माता के सामने चालीसा का पाठ करें. अगर आप इस उपायों को सुबह शाम करना शुरू कर दें तो ऋण, रोग, दरिद्रता और आकस्मिक दुर्घटना का योग कभी नहीं बनेगा.

विज्ञापन

पारिवारिक तनाव होगा दूर

घर-परिवार के सदस्यों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आपको दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. घर में सास, बहू, पति, पत्नी, ननंद, भाभी की लड़ाई होती रहती है तो, आपको चालीसा का पाठ करने के इस उपाय से लाभ होगा. आप इस उपायों को नवरात्रि में करने के अलावा भी कर सकते हैं. दुर्गा चालीसा पढ़ने के इस उपाय से आपको लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन

आप परिवार के साथ समूह में बैठकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें. इससे घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम सद्भाव की भावना को बढ़ावा मिलेगा. आपको चालीसा का पाठ करने के दौरान सिर्फ शब्दों का उच्चारण नहीं करना है बल्कि, श्रद्धा भाव और आचरण को समझना है. आप शांत मन शुद्ध भावना के साथ चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ