shai hope shreyas iyer

IND vs WI: अय्यर या संजू नहीं, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को मिला 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड, जानें कौन रहे टॉप परफॉर्मर

India vs West Indies, T20I Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खत्म हो गई है. इस सीरीज में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन का प्रदर्शन अच्छा था. इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब नहीं मिला. वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया गया.

India vs West Indies, T20I Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज का समापन हो गया है. दो मैच भारत ने जीते और दो मुकाबलों में वेस्टइंडीज का पलड़ा रहा. दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु में खेला गया आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिस वजह से दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी. सीरीज में भारत के लिए श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन का प्रदर्शन अच्छा रहा. अय्यर ने श्रृंखला में 181 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल था. इसके अलावा संजू सैमसन ने दो अर्धशतकों के साथ 168 रन बनाए. इसके बावजूद इन दोनों को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब नहीं मिला.

विज्ञापन

कौन बना प्लेयर ऑफ द सीरीज?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज में शाई होप को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. उन्होंने श्रृंखला में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा. वह सीरीज में कुल 261 रन बनाने में सफल रहे. कोई भी बल्लेबाज रनों के मामले में उनसे करीब नहीं था. इसी वजह से उन्हें इस T20I सीरीज का सबसे बड़ा अवॉर्ड दिया गया. वेस्टइंडीज के कीमो पॉल के लिए भी सीरीज यादगार रही. वह 8 विकेट के साथ सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ