yashasvi jaiswal hardik pandya

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ट्रेड को लेकर आई 6 बड़ी खबरें, हार्दिक पांड्या-यशस्वी जायसवाल बदल सकते हैं टीम

IPL Trade Updates: आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और टी नटराजन जैसे बड़े खिलाड़ी ट्रेड के जरिए अपनी टीमें बदल चुके हैं. कुछ और खिलाड़ी भी ऑक्शन से पहले ट्रेड हो सकते हैं.

IPL Trade Updates: आईपीएल 2027 के ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में होना है. इससे पहले नवंबर के मध्य में सभी टीमों को रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. इसी वजह से ट्रेड को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं. हाल ही में टी नटराजन ट्रेड के जरिए दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बन गए हैं, वहीं जीशान अंसारी DC से जुड़ गए हैं. आने वाले कुछ हफ्तों में कई और ट्रेड हो सकते हैं. आइए IPL 2027 से पहले ट्रेड को लेकर सामने आई कुछ बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IPL ट्रेड को लेकर क्या हैं बड़ी खबरें?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन का मानना है कि हार्दिक पांड्या राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते हैं. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद मुंबई इंडियंस को भविष्य में एक अच्छे ओपनर की जरूरत होगी और यशस्वी जायसवाल इस कमी को पूरा कर सकते हैं. हार्दिक और जायसवाल अपनी टीम बदल सकते हैं. सूर्यकुमार यादव के भी ट्रेड को लेकर अफवाहें सामने आ रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और केकेआर जैसी टीमें उनमें रुचि दिखा रही हैं. यह भी बताया जा रहा है कि तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बन सकते हैं. ट्रेड से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आप ऊपर दिया गया वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ