इंग्लैंड क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद इस टीम के लिए खेलेंगे बेन स्टोक्स! ऑस्ट्रेलिया में मचेगा कोहराम

Ben Stokes: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अब वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वो BBL में चैंपियन टीम से खेल सकते हैं.

ben stokes

स्टोक्स खेलेंगे BBL! (Image: AI Generated and ANI)

Ben Stokes: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड क्रिकेट को अलविदा कह दिया. कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि स्टोक्स का फोकस अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर होगा. इंग्लैंड क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया में कोहराम मचाते हुए नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि वह बिग बैश लीग का अगला सीजन खेलते नजर आएंगे.

विज्ञापन

बेन स्टोक्स खेलेंगे बिग बैश लीग

कोड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भरोसा है कि बेन स्टोक्स बिग बैश लीग 2026-27 सीजन खेलते हुए नजर आएंगे. अभी कई BBL फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ने में रुचि दिखा रही हैं लेकिन सिडनी सिक्सर्स सबसे आगे है. पहले बताया जा रहा था कि स्टोक्स शायद BBL मिस करके SA20 लीग का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बेन स्टोक्स BBL में खेलने का मन बना रहे हैं. सिडनी सिक्सर्स में कई दिग्गज खेल चुके हैं और बेन स्टोक्स भी उनके स्क्वाड का हिस्सा बनकर धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

सिडनी सिक्सर्स क्यों दिखा रही रुचि?

सिडनी सिक्सर्स ने हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कोच मैथ्यू मॉट को अपना नया हेड कोच बनाया है. बेन स्टोक्स और मैथ्यू मॉट ने साथ में काम किया है और उनके रिश्ते अच्छे हैं. 2022 में इंग्लैंड की T20 वर्ल्ड कप जीत के समय मॉट हेड कोच थे और उन्होंने स्टोक्स के साथ बढ़िया काम किया था. मैथ्यू अब स्टोक्स को टीम में अपने साथ शामिल करने में अहम किरदार निभा सकते हैं.

विज्ञापन

बेन स्टोक्स का BBL रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स ने बिग बैश लीग में अब तक सिर्फ 4 मैच खेले हैं. उन्होंने 2014-15 सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेला था. उन्होंने चार मुकाबलों में 32 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 128 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. स्टोक्स ने गेंद से कुछ खास कमाल नहीं किया और चार मैचों में 3 विकेट झटके. अब एक दशक बाद वह BBL में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ