Hardik Pandya

रविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस ले सकते हैं बड़ा फैसला

Hardik Pandya: आईपीएल 2027 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी को और तेज कर दिया है. आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. उनकी फ्रेंचाइजी के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है.

Hardik Pandya: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की डेट अब सामने आ गई है. 16 दिसंबर को गोवा में अब ऑक्शन होने वाला है. ऐसे में मिनी ऑक्शन के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट भी अब 16 नवंबर तक देनी होगी. ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम को कुछ बड़ा फैसला करना होगा. फ्रेंचाइजी ने हाल में ही अपने हेड कोच महेला जयवर्धने को भी हटाया है. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को लेकर बोले रविचंद्रन अश्विन 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही मुंबई इंडियंस की टीम अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड के बारे में सोच रही है. लेकिन अभी तक इस ट्रेड को लेकर कोई भी बड़ा फैसला नहीं हो पाया है. रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए बताया है कि पांड्या के ट्रेड से अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रेस से बाहर हो गई है. कुछ ऐसा ही हाल उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का भी बताया है. लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि फिलहाल इस रेस में राजस्थान रॉयल्स की टीम आगे नजर आ रहा है. आपको बता दें कि अगर कोई ट्रेड का फैसला नहीं हो पाता है, तो मुंबई की टीम पांड्या को ट्रे़ड कर सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ