Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

साहिबजादा फरहान ने शतकों के मामले में की विराट कोहली की बराबरी, हिलाई टी20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक!

Sahibzada Farhan Century: पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान साहिबजादा फरहान ने हैदराबाद किंग्समैन के लिए तूफानी शतक जड़ा. इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में शतकों के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Apr 2, 2026 14:19
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

साहिबजादा फरहान के प्रदर्शन का संदर्भ

साहिबजादा फरहान ने PSL में हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ 57 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए.

यह साहिबजादा फरहान का टी20 करियर का 9वां शतक था.

फरहान ने टी20 शतकों के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है, जिनके भी 9 टी20 शतक हैं.

विराट कोहली के टी20 शतक

विराट कोहली के 9 टी20 शतकों में IPL और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का प्रदर्शन शामिल है.

साहिबजादा फरहान ने की विराट कोहली की बराबरी

Sahibzada Farhan Century: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान PSL में धूम मचा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. अब उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रनों की जमकर बारिश की है. उन्होंने मुल्तान सुल्तान्स के लिए ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ अपने टी20 करियर का 9वां शतक जड़ा. इसके साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक हिला दी और वो विराट कोहली की बराबरी कर चुके हैं.

साहिबजादा फरहान ने की विराट कोहली की बराबरी

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 9 शतक जड़े हैं, जिसमें IPL और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का प्रदर्शन शामिल है. विराट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ IPL खेलते हैं. साहिबजादा फरहान ने PSL में हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ 57 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. यह उनका 9वां टी20 शतक था. उन्होंने इसी के साथ टी20 क्रिकेट में शतकों के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बीच स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 37 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2026 02:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.