हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: तीसरे वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? स्टार खिलाड़ी पर लटकी तलवार

IND vs ENG 3rd Odi: भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Odi: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम की निगाहें अब क्लीन स्वीप पर है। टीम इंडिया ने खेले गए दो वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार खेल दिखाया है। अब तीसरा मैच 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही मोर्चा संभाल सकते हैं।

इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या मोर्चा संभाल सकते हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल को मौका मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कुलदीप यादव को इस मैच में आजमाया जा सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका मिलने की उम्मीद है। मोहम्मद शमी का पत्ता साफ हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola