Pisces 2026 Horoscope & Astro Upay: साल 2026 का तीसरा महीना ‘मार्च’ चल रहा है, जिस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव होगा. ऐसे में मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति व वातावरण में बदलाव आना तय है. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राशि के जरिए महीनेभर होने वाली ज्योतिषीय घटनाओं के बारे में पता चल सकता है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय मीन राशि वालों पर इस महीने यानी 31 मार्च 2026 तक ग्रह गोचर के पड़ने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं.
द्रिक पंचांग की मानें तो पूरे महीने शनि महाराज मीन राशि वालों की कुंडली के लग्न भाव में रहेंगे, जिसके कारण आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. वहीं, केतु के छठे भाव में रहने के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है. साथ ही विरोधी सक्रिय रहेंगे. 15 मार्च 2026 के बाद सूर्य मीन राशि वालों की कुंडली के लग्न भाव में शनि के साथ रहेंगे, जिसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस महीने बृहस्पति की चाल से भी आपको लाभ होगा. खासकर, परिवार में स्थिरता और मानसिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं.
अन्य ग्रहों के प्रभाव की जानकारी आपको ऊपर दिए गए वीडियो में मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.









