
IPL 2026: जीत के बावजूद क्यों नाराज हुआ RCB का स्टार बल्लेबाज? कोच ने अनोखे अंदाज में मनाया
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Phil Salt-Dinesh Karthik: आईपीएल 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार अंदाज में की. उन्होंने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से पराजित किया. SRH ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसी दौरान कप्तान ईशान किशन 80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने इसके बाद बड़ा शॉट लगाया और ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली जाएगी. हालांकि, बाउंड्री लाइन पर फिल साल्ट ने एक हाथ से कैच पकड़ा. इस विकेट ने मैच RCB के पक्ष में कर दिया. अब साल्ट जीत के बावजूद एक खास वजह से अपने कोच दिनेश कार्तिक से नाराज दिखाई दिए.
RCB के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने जीत के बाद कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें विराट कोहली, जैकब डफी और देवदत्त पडिक्कल नजर आ रहे थे. साल्ट ने मजाकिया अंदाज में नाराजगी जताई कि बेहतरीन कैच पकड़ने के बावजूद उनकी फोटो नहीं लगाई गई. दिनेश कार्तिक ने इसके बाद अनोखे अंदाज में फिल साल्ट को जवाब दिया और उनके कैच की एक मजेदार AI वीडियो पोस्ट की. इसके बाद फिल साल्ट खुश हो गए. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: