Nitish Kumar Burqa Kand: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में एक महिला आयुष चिकित्सा के नकाब को हटा दिया. इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा हो रही है. महागठबंधन और NDA के कई दलों ने इस मुद्दे पर अपनी अपनी बात रखी.
इसी बीच खबर आई कि जिस महिला के नकाब को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने अब बिहार सरकार की नौकरी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. महिला के भाई ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इस घटना के बाद से उसकी बहन मानसिक तनाव में है और वह नौकरी करने से मना कर रही है.
हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडे का बयान
मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि मुझे कोई ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि महिला ने बिहार में नौकरी करने से इनकार कर दिया है. हालांकि उनका कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व ने हमेशा मातृशक्ति को मजबूत करने का काम किया गया है. हमेशा महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है.
उनको आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार ने मजबूत करने का काम किया है. उसी का परिणाम था कि विधानसभा चुनाव में मातृशक्ति ने अपना पूरा आशीर्वाद और समर्थन नीतीश कुमार और प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था. आइए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुर्का कांड पर देखते हैं News 24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
पाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
6 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
9 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
12 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
22 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 day agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 day agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
2 days agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines