हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: अहम सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान, केन विलियमसन की हुई छुट्टी

New Zealand Team: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अहम ट्राई सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है। केन विलियमसन को मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

New Zealand Team: 14 जुलाई से जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज खेली जानी है। ये सीरीज जिम्बाब्वे की धरती पर खेली जाएगी। ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। मिचेल सेंटनर कप्तानी संभालेंगे। इसके अलावा कई सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों को भी इस सीरीज में मौका मिला है। फिन एलन, मार्क चैपमैन जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी को मजूबत करेंगे, जबकि मैट हेनरी और ईश सोढ़ी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड टीम में पूर्व कप्तान केन विलियमसन को नहीं चुना गया है। उन्होंने इस सीरीज के लिए खुल को उपलब्ध नहीं रखा था। इसके अलावा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ड्वेन कॉन्वे को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

फिन एलन, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जैक फाउलकेस, बेवॉन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, विल ओ रुरके, ईश सोढ़ी, टिम सेफर्ट।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola