हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PBKS vs MI: क्वालीफायर-2 में होगी पंजाब-मुंबई की अहमदाबाद में भिड़ंत, जानें कैसा है इस मैदान का रिकॉर्ड?

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 1 जून को खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

विज्ञापन

PBKS vs MI: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होने वाला है। जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2025 से खत्म हो जाएगा। ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाना है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मैदान का रिकॉर्ड कैसा रहा है? आईपीएल 2025 में अब तक इस मैदान पर 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें 9 बार 200+ स्कोर बनाए गए हैं। वहीं अब तक आईपीएल में इस मैदान पर कुल 42 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 20 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 22 मैच अपने नाम किए हैं। हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो  पंजाब और मुंबई के बीच 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब ने 16 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola