हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मोदी की तस्वीरों पर लगे रोक'..आचार-संहिता के उल्लंघन को लेकर EC को किसने भेज दिया नोटिस?

Lok Sabha Elections 2024: पुणे के वकील ने चुनाव आयोग से देशभर में सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों आदि सार्वजनिक जगहों से पीएम मोदी की फोटो हटाने का निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। बता दें देशभर में 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। 4 जून को मतगणना होगी।

विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 14 मार्च को तारीखों की घोषणा हो चुकी है। तारीखों के ऐलान के बाद देशभर में आचार सहिंता लागू है। अब आचार सहिंता का हवाला देते हुए पुणे के वकील असीम सरोदे और पर्यावरणविद विश्वंभर चौधरी ने चुनाव आयोग को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस में आयोग से निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए देशभर में सार्वजनिक जगहों पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हटाने का आग्रह किया है।

नरेंद्र मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक

जानकारी के अनुसार वकील ने आयोग से देशभर में सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों आदि सार्वजनिक जगहों से पीएम मोदी की फोटो हटाने का निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। नोटिस में यह तर्क दिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। ऐसे में चुनाव आयोग उनकी तस्वीरों को ढकने या हटाने का निर्देश जारी करे। बता दें 19 अप्रैल से देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola