Mumbai Indians: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. टूर्नामेंट का पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाएगा. IPL में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसमें से मुंबई इंडियंस सबसे मजबूत नजर आ रही है. MI ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है. रोहित शर्मा के साथ पिछले साल रयान रिकेल्टन ओपनिंग करते हुए नजर आए थे लेकिन इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
कैसी होगी MI की प्लेइंग 11?
मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग कर सकते हैं. सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या पर मिडल ऑर्डर का दारोमदार होगा. फिनिशर के रूप में विल जैक्स और मिचेल सैंटनर खेल सकते हैं. दोनों स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. तेज गेंदबाजी में उनके पास जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट का विकल्प है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, IPL के इन दो दिग्गजों को नहीं मिली जगह









