विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, IPL के इन दो दिग्गजों को नहीं मिली जगह

Virat Kohli Picks RCB All Time Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इतिहास काफी लंबा रहा है. कई सारे बड़े खिलाड़ियों ने RCB की जर्सी में जलवा बिखेरा है. अब विराट कोहली ने RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 चुनी.

Virat Kohli IPL
1 / 6

Virat Kohli Picks RCB All Time Playing 11: IPL 2026 की शुरुआत में कुछ ही दिन बचे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच होने वाला है. RCB ने IPL 2025 का खिताब अपने नाम किया था और अब वो जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगे. इससे पहले विराट कोहली के इंटरव्यू के कुछ वीडियो RCB के सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. कोहली ने RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 चुनी. उन्होंने लिस्ट में कई दिग्गजों को जगह दी लेकिन मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम छूट गए. आइए विराट कोहली के अनुसार RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

क्रिस गेल और विराट कोहली ओपनिंग

क्रिस गेल और विराट कोहली ओपनिंग2 / 6

विराट कोहली ने ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में क्रिस गेल और खुद को ओपनर के रूप में चुना. दोनों ही RCB के दिग्गज खिलाड़ी हैं और उन्होंने साथ मिलकर खूब रन बनाए हैं. विराट के अनुसार इससे बेहतर ओपनिंग विकल्प नहीं था.

विज्ञापन

विराट के अनुसार कैसा होगा मिडल ऑर्डर?

विराट के अनुसार कैसा होगा मिडल ऑर्डर?3 / 6

विराट कोहली ने नंबर 3 पर एबी डिविलियर्स को रखा. इसके बाद उन्होंने केएल राहुल को नंबर 4 और रजत पाटीदार को नंबर 5 के लिए चुना. उन्होंने विकेटकीपर और फिनिशर के रूप में दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी.

कुंबले और चहल को स्पिनर्स के रूप में चुना

कुंबले और चहल को स्पिनर्स के रूप में चुना4 / 6

विराट कोहली ने RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में दो स्पिनर्स के रूप में दिग्गज अनिल कुंबले और युजवेंद्र चहल को चुना. दोनों ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल स्पिनर्स में गिने जाते हैं और उन्होंने RCB के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

विराट कोहली ने किन तेज गेंदबाजों को दी जगह?

विराट कोहली ने किन तेज गेंदबाजों को दी जगह?5 / 6

RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में विराट कोहली ने दो विदेशी तेज गेंदबाज रखे. उन्होंने मिचेल स्टार्क और डेल स्टेन को जगह दी. इसके अलावा उन्होंने हर्षल पटेल को भी चुना, जो गेंदबाजी के साथ-साथ थोड़ी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

विराट कोहली की ऑल-टाइम RCB प्लेइंग 11

विराट कोहली की ऑल-टाइम RCB प्लेइंग 116 / 6

क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, युजवेंद्र चहल, मिचेल स्टार्क और डेल स्टेन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन