हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

‘एंटी करप्शन ब्रांच 1 महीने के लिए दे दो, फिर BJP…' News24 से सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बोले केजरीवाल

Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली सरकार से एंटी करप्शन ब्रांच छीन ली है

विज्ञापन

Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंथन 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि जब आप सरकार में आए तो आपने भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस और बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं की? इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया कि जब मैं दूसरी बार सीएम बना तो पीएम नरेंद्र मोदी ने एंटी करप्शन ब्रांच दिल्ली सरकार से छीन ली। उन्होंने कहा कि मुझे आप केवल एक महीने के लिए एंटी करप्शन ब्रांच दे दीजिए, मैं सारे इलेक्टोरल बॉन्ड और बीजेपी, कांग्रेस के भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने सभी वादे याद रखता हूं। मेरे तीन वादे दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड का बनाना, हर घर नल से 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाना और यमुना को साफ करना पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि पहले कोरोना और फिर आप नेताओं को जेल में डालने से करीब 2 साल बेकार हो गए। लेकिन अब अगले पांच सालों में दिल्ली में यमुना साफ होगी, सड़कें चमक जाएंगी और राजेंद्र नगर के पांडव नगर में  तो 24 घंटे पानी होने का पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत भी हो चुकी है, जिसे आगे पूरी दिल्ली में लागू किया जाएगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola