हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'MVA ने किया बांटने का काम...', महाराष्ट्र में क्या बोले जेपी नड्डा?

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन के प्रचार के लिए सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस नेताओं और एमवीए गठबंधन पर निशाना साधा। आइए जानते हैं कि नड्डा ने क्या कहा?

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान नड्डा ने राहुल गांधी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे को लेकर मजाक उड़ाने पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तब साथ में महा विकास अघाड़ी का कोई नेता मौजूद नहीं था। कांग्रेस को पहले अपने नेताओं को एक करना चाहिए। इसके बाद उनको देश की बात करनी चाहिए। जब तक कांग्रेस ही एक नहीं, तब तक वह कैसे देश की सुरक्षा और एकता की बात कर सकती है?

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस संविधान के नाम पर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उसके नेता बस अपने साथ संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं, इसे कभी पढ़ा ही नहीं। नड्डा ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने साफ तौर पर संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। नड्डा ने और क्या-क्या कहा? देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola