
VIDEO: केएल राहुल को रिलीज कर सकती है LSG टीम, बड़ी वजह आई सामने
Edited By Mohan Kumar

Edited By Mohan Kumar
IPL 2025: भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने कप्तान केएल राहुल को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। टीम तेज गेंदबाज मयंक यादव को रिटेन कर सकती है, जहां उन्हें अच्छी-खासी रकम मिलने की उम्मीद है। मयंक के अलावा टीम निकोलस पूरन और रवि बिश्नोई को भी रिटेन कर सकती है।
बताया जा रहा है कि टीम ने नए मेंटॉर जहीर खान और हेड कोच जस्टिन लैंगर राहुल के आंकड़ों पर जोर डाला है, जिसमें यह बात निकलकर सामने आ रही है कि राहुल ने ज्यादातर मैचों में स्लो बैटिंग की है, जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा है। यही वजह है कि टीम अब उन्हें रिलीज करने का मन बना रही है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: