---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 Survey: पहले चरण में NDA-INDIA के बीच कांटे की टक्कर, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Lok Sabha Election 2024 Survey: लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे सामने आया है। जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े नजर आ रहे हैं। इस सर्वे के जरिए एनडीए और इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर होने की बात कही जा रही है। हालांकि ये फर्स्ट फेज की सीटों का सर्वे है।

BJP vs Congress
---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 Survey: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। जहां एक ओर बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए ने 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है तो वहीं कांग्रेस नेतृत्व वाला ‘इंडिया गठबंधन’ भी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार नजर आ रहा है। इस बीच एक सर्वे सामने आया है। जिसमें पहले चरण की 101 सीटों पर चौंकाने वाले आंकड़े दिख रहे हैं।

एनडीए-इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर

इसे लेकर Polstrat (पोलस्ट्रेट) का सर्वे सामने आया है। पोलस्ट्रेट के सर्वे के अनुसार, एनडीए को 55 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। वहीं इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर में है। उसे 42 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। अन्य पार्टियों को 4 सीटों पर जीत मिल सकती है।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि पहले चरण में 21 राज्यों में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले चरण में यूपी की 8 सीटों के साथ ही तमिलनाडु की 39 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा बिहार की 4, मध्य प्रदेश की 6 और राजस्थान की 12 सीटों पर वोटिंग होगी। उत्तराखंड की पांच और असम की 4 सीटों पर भी पहले चरण में मतदान होगा।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की 2, छत्तीसगढ़ की 1, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, पश्चिम बंगाल की 3, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट पर चुनाव होंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 21, 2024 11:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola