T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है. सेमीफाइनल के लिए 4 टीमें तय हो चुकी हैं. 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल का मैच खेला जाएगा तो वहीं 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होगा. ये दोनों मैच ईडन गार्डन्स और वानखेड़े के मैदान पर होने वाले हैं. इन दोनों मैचों में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में एंट्री करेंगी और 8 मार्च को ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी.
इसी के साथ दिग्गज खिलाड़ियों की भविष्यवाणी का दौर भी शुरू हो चुका है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि इस बार टूर्नामेंट के फाइनल में एक बार फिर से भारत और साउथ अफ्रीका की टीम पहुंचेंगी. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के अनुसार फाइनल का मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ही होगा.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- रणजी में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद आकिब नबी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! BCCI ने दिए बड़े संकेत









