रणजी में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद आकिब नबी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! BCCI ने दिए बड़े संकेत

Aquib Nabi in Team India: जम्मू कश्मीर एक्सप्रेस के नाम से मशहूर आकिब नबी की जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. उन्होंने रणजी के इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और 60 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज बने हैं. टीम इंडिया में उनकी एंट्री पर बीसीसीआई ने क्या कहा है.

jacket (1) - 2026-03-03T160523.992

Aquib Nabi in Team India: जम्मू कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा जिसके दम पर ही उन्होंने टीम इंडिया में शामिल होने की दावेदारी पेश कर दी है. रणजी के इस सीजन में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए टीम को 67 सालों के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनाया. इसके बाद अब वो आईपीएल में अपना दम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में टीम इंडिया में उनकी एंट्री को लेकर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया में होगी आकिब की एंट्री?

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुई खास बातचीत में देवजीत सैकिया ने आकिब की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, “आकिब नबी ने रणजी में शानदार खेल दिखाया है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनकी शानदार स्पेल के दम पर ही टीम ने फाइनल में जीत हासिल की है. बीसीसीआई ने एक ऐसा स्टेज बनाया है जो कि बड़े टैलेंट वाले खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगा. रणजी के फाइनल में भी चयनकर्ता मौजूद थे और उन्होंने अपनी जॉब अच्छे से की होगी.”

विज्ञापन

एक रणजी सीजन में 60 विकेट का कमाल

आकिब नबी ने कमाल इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने इस सीजन 60 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वो पिछले 2 साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले 2 सीजन में वो 104 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 29 साल के नबी की गेंदबाजी को देख कई दिग्गजों का मानना है कि जल्द ही वो टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बीसीसीआई के जवाब से भी ऐसा ही नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ