हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: सुखमय होगा कर्क राशि वालों का जीवन, सिर्फ इन खास बातों का रखना होगा ध्यान, जानिए

Horoscope 2026: जुलाई महीने के अंत में कर्क राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है. इन लोगों को कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत है. आप कर्क राशि के भविष्यफल, उपाय और सावधानी के बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Cancer Horoscope July 2026: कर्क राशि के लोगों के लिए जुलाई महीने के अंत में समय कैसा रहेगा इसके बारे में आप जान सकते हैं. आपके कुटुंब भाव यानी दूसरे भाव में शुक्र के साथ केतु विराजमान हैं. ऐसे में आपको अपने लोगों की बातों को गलत तरीके से समझने से बचना चाहिए. परिवार में कोई व्यक्ति सलाह दे रहा है, तो इसे अहंकार में आकर नजरअंदाज न करें. अहंकार और बड़प्पन के कारण कोई भी फैसला लेने से बचें. इसके कारण आपको नुकसान हो सकता है.

रिश्ते होंगे बेहतर

कर्क राशि वालों के रिश्ते जुलाई के अंत में बेहतर होंगे. शादी के लिए जल्दबाजी में रिश्ता तय न करें. नौकरी में जल्दबाजी में फैसला न लें. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद से बचें. धैर्य और संयम के साथ काम करें. आपको बड़ा काम करने और बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से सोचना होगा. कोई कानूनी कार्यवाई करने से पहले दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर लें. इसके साथ ही अनावश्यक खर्चों से बचना होगा.

ये भी पढ़ें – Mangal ki Chaal: ग्रहों के सेनापति मंगल ने बदली अपनी चाल, क्रांतिवृत्त परिवर्तन चार राशियों के लिए बेहद शुभ

विज्ञापन

रहना होगा सावधान

कर्क राशि वालों को आर्थिक तौर पर सावधान रहने की जरूरत है. कर्क राशि वालों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने और निवेश करने से बचना होगा. दिखावा करने से बचें. गाड़ी चलाते समय आपको लोगों को सतर्क रहना होगा. लंबी यात्रा के दौरान लापरवाही न बरतें. आपके सामने आर्थिक तौर पर तंगी परेशानी खड़ी कर सकता है. सेहत से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola