Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Jitan Ram Manjhi Vs Tejashwi Yadav : देश में जाति जनगणना और 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में जोड़ने की मांग लेकर आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसे लेकर आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि वे सीएम नीतीश कुमार से पूछना चाहते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार 9वीं अनुसूची में जाति जनगणना और आरक्षण को क्यों नहीं शामिल कर रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर पटलवार किया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि उनका सवाल है कि जब उनके माता-पिता ने 15 साल बिहार पर राज किया, उस समय वे यह क्यों भूल गए या जब वे खुद उपमुख्यमंत्री थे और उन्होंने कहा था कि इतने शिक्षकों की भर्ती हुई है, क्या उस समय वे इसे भूल गए थे? और आज जब वे सत्ता से बाहर हैं, तब उन्हें यह याद आ रहा है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.