---विज्ञापन---

Video: विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा कदम… पहुंचे जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में चुनाव होने हैं। यहां पहले फेज का चुनाव 18 सितंबर को होगा, जिसमें 24 विधानसभा सीटों पर मतदान है।

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का राहुल गांधी ने किया स्वागत।
---विज्ञापन---

Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। यहां वे पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी नेता उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करेंगे। बता दें चुनाव आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर में विधानसभ चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद ये राहुल गांधी का यहां पहला दौरा है।

राजनीतिक गलियारों में इस दौरे से कई अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें दोनों कांग्रेस नेता 22 अगस्त को श्रीनगर में ही रहेंगे और स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद देर शाम कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में विरोधी पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में एकजुट करेंगे। वहीं, इंडिया गठबंधन की पार्टियों के साथ राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन और रणनीति पर चर्चा होगी।

---विज्ञापन---

बता दें जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में चुनाव होने हैं। पहले फेज का चुनाव 18 सितंबर को होगा, जिसमें कश्मीर घाटी की 16 और जम्मू की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान है। 20 अगस्त को इन 24 सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

First published on: Aug 21, 2024 09:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola