Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में अब तक दो चरण का चुनाव संपन्न हो चुका हैं। तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होना है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटे हैं। जम्मू में पार्टी का सीधा मुकाबला बीजेपी से हैं, जबकि घाटी में नेशनल काॅन्फ्रेंस का मुकाबला पीडीपी और सांसद राशिद इंजीनियर की पार्टी से हैं। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल काॅन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है।
इस बीच खराब मौसम के कारण राहुल गांधी कल जम्मू में चुनाव प्रचार नहीं कर पाए। राहुल गांधी की रामगढ़ और छंब में दो चुनावी रैली थी। अब खबर है कि प्रियंका गांधी भी चुनाव रण में उतरने जा रही है। वे आज जम्मू में कई रैलियों को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी। इस बीच नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमने कांग्रेस को जम्मू में काफी सीटें दी हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस ने जम्मू के मैदानी इलाकों में वैसा प्रदर्शन नहीं किया जैसा हमने उनसे उम्मीद की थी। आइये वीडियो के जरिए समझते हैं पूरा मामला।
संबंधित खबरें
4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
13 mins agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
21 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
2 days agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines