Jagmohan Singh Kang Joins Congress
विज्ञापन

पंजाब में नया खेल: चरणजीत चन्नी के करीबी जगमोहन की हुई कांग्रेस में वापसी, AAP को लगा बड़ा झटका

Jagmohan Singh Kang Joins Congress Again: 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से गुस्साए जगमोहन सिंह कंग एक बार फिर कांग्रेस के खेमे में लौट आए हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच उन्होंने अपने कदम वापस ले लिए हैं और फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Jagmohan Singh Kang Returns In Congress Leaving AAP : कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में जगमोहन सिंह कंग को टिकट नहीं दिया था। इससे नाराज हुए पूर्व मंत्री रहे जगमोहन सिंह कंग आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। लेकिन अब फिर उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली है। पंजाब के पूर्व सीएम रहे चरणजीत चन्नी के करीबी माने जाने वाले जगमोहन सिंह कंग की लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में वापसी को अरविंद केजरीवाल की आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

खरड़ से विधायक रह चुके कंग साल 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जब 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खरड़ से कंग का टिकट काटते हुए विजय शर्मा टिंकू को उम्मीदवार बनाया था तब कंग ने इसका आरोप चन्नी पर लगाया था। उन्होंने कहा था कि चन्नी ने कांग्रेस हाईकमान को गुमराह करके टिकट कैंसिल करवाया था। हालांकि, अब वह एक बार फिर से कांग्रेस के खेमे में लौट आए हैं। वीडियो में जानिए जगमोहन कंग की वापसी से राज्य के सियासी समीकरण कैसे हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ