Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026 में अपनी स्पीड से डराऐंगे उमरान मलिक और मयंक यादव, इंजरी के बाद कर रहे हैं कमबैक

IPL 2026: आईपीएल 2025 में गेंदबाज बुरी तरह से फेल हो गए थे. जिसके बाद अब आईपीएल 2026 में अब गेंदबाज कमबैक करना चाहेंगे. हालांकि तेज गेंदबाजों का जलवा इस सीजन देखने को मिल सकता है. खासकर उमरान मलिक और मयंक यादव सभी के फोकस में रहने वाले हैं.

Author Written By: Aditya | Updated: Mar 23, 2026 22:08
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

आईपीएल 2026 के प्रमुख तेज गेंदबाज

उमरान मलिक आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे।

मयंक यादव आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे।

दोनों तेज गेंदबाज अपनी गति से शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने का दमखम रखते हैं।

चोट और वापसी

उमरान मलिक और मयंक यादव दोनों पिछले सीज़न में चोट के कारण ज़्यादातर मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट हैं।

umran malik and mayank yadav

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट में रफ्तार से डराने वाले तेज गेंदबाज कम ही देखने को मिले हैं. मौजूदा समय में 2 ऐसे तेज गेंदबाज नजर आ रहे हैं, जो अपनी स्पीड से बल्लेबाजों के मन में डर पैदा कर सकते हैं. वो गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि उमरान मलिक और मयंक यादव हैं. उमरान मलिक आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलने वाले हैं. वहीं मयंक यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों तेज गेंदबाजों पर सभी की नजरें रहने वाली है. 

उमरान मलिक और मयंक यादव पर रहेंगी सभी की नजरें 

तेज गेंदबाज उमरान मलिक पिछले सीजन में भी केकेआर का ही हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के कारण खेल नहीं सके थे. अब वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं. मलिक भी अपनी स्पीड से डराने का दमखम रखते हैं. ऐसे में वो इस बार 162 की रफ्तार से गेंदबाजी करके शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी पिछले सीजन अधिकतर मैच इंजरी के कारण नहीं खेल सके थे, लेकिन इस बार वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो भी शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए आए 4 नए नियम, जानें सभी टीमों के फायदे और नुकसान

इन दोनों तेज गेंदबाजों का रिकॉर्ड जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले फेल हुए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा, इस युवा खिलाड़ी का चला बल्ला

First published on: Mar 23, 2026 09:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.