Ishan kishan- zeeshan ansari
विज्ञापन

SRH के कप्तान ईशान किशन से क्यों भिड़ गया अपने ही टीम का खिलाड़ी? जानिए 'झगड़े' पूरी सच्चाई

IPL 2026 सीजन के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 मार्च को अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेला, जिसमें टीम के कप्तान ईशान किशन का विकेट लेने का बाद स्पिनर जीशान अंसारी आपा खो बैठे. उन्होंने गुस्से में ईशान को पवेलियन लौटने का इशारा किया.

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है और पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. इससे पहले हैदराबाद की टीम जमकर तैयारियां कर रही है. इसी बीच 21 मार्च को SRH टीम ने एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला, जहां मैदान पर थोड़ा तकरार वाला माहौल भी देखने को मिला. दरअसल, मैच के दौरान स्पिनर जीशान अंसारी ने ईशान किशन को आउट करने के बाद काफी आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया. ये घटना सनराइजर्स B की पारी के 8वें ओवर में हुई, जब ईशान किशन और लियाम लिविंगस्टोन तेजी से रन बना रहे थे.

ईशान ने उसी ओवर में 20 रन बटोर लिए थे, लेकिन जीशान अंसारी ने आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया. आमतौर पर ऐसे प्रैक्टिस मैचों में जश्न थोड़ा हल्का रहता है, लेकिन इस बार जीशान ने अलग ही अंदाज दिखाया और ईशान को पवेलियन जाने का इशारा कर दिया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की बातचीत भी हुई, हालांकि ईशान ने इसे बिल्कुल हल्के में लिया और मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर जाते नजर आए. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

Advertisment

ये भी पढ़ें- PCB चीफ मोहसिन नक़वी ने अब PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों को दी धमकी! बताया क्या लेंगे एक्शन 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ