Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बढ़ाई 6 टीमों की टेंशन, CSK-SRH को सबसे ज्यादा नुकसान

IPL 2026: 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद समेत 6 टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. ऑस्ट्रेलिया के 8 खिलाड़ी चोट या अन्य किसी वजह से या तो टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे या फिर पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे.

Author Edited By : Sanjeet
| Updated: Mar 21, 2026 20:41
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

आईपीएल 2026 पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का प्रभाव

आईपीएल 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत में एक हफ्ता बाकी है।

ऑस्ट्रेलिया के 8 खिलाड़ी चोट या अन्य कारणों से टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों या पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें प्रभावित होंगी।

प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट पूरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं।

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होने में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है, लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने 6 टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के 8 खिलाड़ी चोट या अन्य किसी वजह से या तो टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे या फिर पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. इस खिलाड़ियों के चलते चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें मुश्किल में नजर आ रही है. इसमें ज्यादा नुकसान CSK और SRH को उठाना पड़ सकता है

दरअसल, सीएसके के दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट चोट के कारण पूरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी प्लेइंग XI का अहम हिस्सा मान रही थी, लेकिन अब वे उपलब्ध नहीं रहेंगे. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और जैक एडवर्ड्स चोटिल हैं. कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे, जबकि एडवर्ड्स पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के सैम करन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के जोश इंग्लिश निजी कारणों से शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. वहीं, RCB के जोश हेजलवुड भी हैमस्ट्रिंग की वजह से शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अभिषेक नायर ने बताया कौन लेगा टीम में आंद्रे रसेल की जगह, KKR के कोच ने दिया 3 नाम

---विज्ञापन---
First published on: Mar 21, 2026 08:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.