Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

PBKS vs SRH: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी आई टीम के काम, मुल्लांपुर में हुई छक्कों की बारिश

PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 में हर टीमें चौके से ज्यादा छक्के मारने का प्रयास कर रही हैं. जिसके कारण ही हर मैच में ही बड़ा स्कोर देखने को मिल रहा है. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में भी ऐसा देखने को मिला है. पंजाब के बल्लेबाजों ने कमाल किया है.

Author Written By: Aditya | Updated: Apr 11, 2026 20:47
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19वें ओवर में 220 रनों के लक्ष्य का पीछा किया.

प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे.

अन्य योगदान

प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के शामिल थे.

Priyansh Arya and Prabhsimran Singh

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही कमाल की पारी खेल रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टीम ने 19वें ओवर में ही 220 रनों के लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया. इस मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाज हर गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आए. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. जिसके बाद कप्तान अय्यर का जादू देखने को मिला. 

मुल्लांपुर में हुई छक्कों की बारिश 

प्रियांश आर्या ने सिर्फ 20 गेंदों में ही 57 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. आर्या का साथ निभाते हुए प्रभसिमरन सिंह ने भी 25 गेंदों में ही 51 रन जड़ दिए. प्रभसिमरन ने भी इस दौरान 4 छक्के जड़े. पावरप्ले के बाद ये सिलसिला नहीं रुका. कप्तान श्रेयस अय्यर ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए कमाल की पारी खेली. उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए. कप्तान अय्यर ने भी इस दौरान 5 लंबे-लंबे छक्के जड़े. इनके अलावा नेहाल वढेरा और शशांक सिंह ने भी 1-1 छक्का जड़ा. जिसके कारण ही पंजाब किंग्स की टीम सीजन में तीसरा मुकाबला जीत सकी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6… अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 18 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक रच दिया इतिहास

इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को इशारों-इशारों में मिली चेतावनी, कीरोन पोलार्ड ने छोटी उम्र को लेकर कही ये बात

First published on: Apr 11, 2026 08:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.