Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026: 20 करोड़ की घड़ी पहनकर केकेआर के खिलाफ उतरे थे हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर छाए

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला. मुकाबले में मुंबई की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की है. हालांकि इस मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या के 20 करोड़ की घड़ी की हो रही है.

Author Written By: Aditya | Updated: Mar 30, 2026 22:22
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच और खिलाड़ी हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया.

रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने मुंबई के लिए शानदार बल्लेबाजी की.

हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया, जिससे मुंबई को 6 विकेट से जीत मिली.

हार्दिक पांड्या की घड़ी

हार्दिक पांड्या कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में 20 करोड़ रुपये की रिचर्ड मिली घड़ी पहनकर उतरे थे.

Hardik Pandya

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया. मुंबई के लिए इस मुकाबले में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने कमाल की बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही दूसरी पारी के दौरान कोलकाता की टीम किसी भी समय मैच में नजर ही नहीं आई. मुकाबला खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या रहे. पांड्या इस मुकाबले में 20 करोड़ की घड़ी पहनकर उतरे थे. जिसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी. 

हार्दिक पांड्या की घड़ी ने बटोरी चर्चा  

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या 20 करोड़ की घड़ी पहनकर खेलने उतरे थे. रिचर्ड मिली की ये घड़ी थी. हार्दिक पाड्ंया के पास महंगी घड़ियों का बड़ा कलेक्शन है. वो अक्सर करोड़ों की घड़ी पहनकर क्रिकेट के मैदान पर नजर आते हैं. इस मुकाबले में पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अपनी टीम के लिए योगदान दिया था. जिसके कारण ही उनकी टीम को अंत में 6 विकेट से शानदार जीत मिली थी. कप्तान पांड्या को आगे के सीजन में भी यही घड़ी पहनकर खेलते हुए देख सकते हैं. पांड्या का हालांकि इसके साथ ही मैदान पर फॉर्म को भी बरकरार रखना होगा. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PSL 2026 के 3 सबसे बड़े विवाद, जिन्होंने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में किया ‘बेइज्जत’

इस घड़ी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB के ओपनिंग मैच में चोरों की लगी लॉटरी! विराट कोहली के फैंस बन गए ‘शिकार’

First published on: Mar 30, 2026 10:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.