IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात के खिलाफ थ्रिलर मैच में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में 210 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया. दिल्ली के लिए केएल राहुल ने बेहतरीन 92 रनों की पारी खेली लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आ सकी. दिल्ली की टीम को जीत के लिए आखिरी 2 गेंदों पर 2 रनों की दरकार थी. डेविड मिलर के पार 19.5 गेंद पर सिंगल लेने का मौका भी था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में वो आखिरी गेंद पर हिट नहीं लगा पाए और कुलदीप यादव को जोस बटलर ने रन आउट कर दिया.
ऐसे में इस हार का कसूरवार डेविड मिलर को कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा. इसके बाद वो काफी मायूस नजर आए. ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं. मैदान पर भी वो काफी भावुक हो गए थे तो कप्तान अक्षर पटेल ने उनकी सराहना की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- IPL 2026: शुभमन गिल पर BCCI ने ठोका भारी जुर्माना, DC vs GT मैच में इस गलती की मिली सजा









